व्यापम का पर्दाफाश करने वाले आनंद राय ने टिकट न मिलने पर राहुल गांधी पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के इंदौर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे व्यापम के विसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय ने कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे व्यापम के विसलब्लोअर डॉ. आनंद राय ने कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।
राय ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे कांग्रेस से टिकट नहीं मिला है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे टिकट का भरोसा दिया था। मेरी वजह से कांग्रेस ने व्यापम मामले के एक आरोपी संजीव सक्सेना
को टिकट नहीं दिया है।' कांग्रेस ने इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया है। आपको बता दें कि राय एक आरटीआई ऐक्टिविस्ट हैं और व्यापम घोटाले का पर्दाफाश करने का श्रेय इन्हें ही जाता है। राय बीजेपी के सदस्य भी रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी सक्रिय रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर व्यापम के आरोपी संजीव सक्सेना ने चुनाव में निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात के बाद सक्सेना ने यह घोषणा की। सक्सेना ने कहा, 'मैंने कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया है। थोड़ी देर के लिए मुझे लगा कि मेरे साथ धोखेबाजी की गई है, लेकिन अब मैं सब भूलकर बड़े मुद्दों पर ध्यान दूंगा।'
मध्य प्रदेश में बीजेपी 122 सीटों पर जीत के साथ लगातार चौथी बार सत्ता में आ सकती है। सीएनएक्स द्वारा टाइम्स नाउ के लिए किए गए सर्वे के मुताबिक 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी लेकिन 95 सीटों तक ही सिमट सकती है।
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का वोटशेयर 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा रह सकता है। दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी के वोटशेयर में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद भी वह कांग्रेस पर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रह सकती है।
सर्वे में बीएसपी को सिर्फ 3 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है जबकि 10 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। सर्वे को 25 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया। करीब एक महीने पहले किए गए इसी सर्वे में बीजेपी को 128 और कांग्रेस को 85 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। इससे यह इशारा मिलता है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछले एक महीने में मजबूत हुई है और यहां कांटे की लड़ाई होती दिख रही है। यहां 28 नवंबर को चुनाव होने है।

Comments
Post a Comment